By- Naveen gautam
जिसमें पिछले तीन सालो से लगातार मुक़दमे वापसी की आवाज़ को बुलन्द कर रहे वरिष्ट समाजसेवी विकास दयाल को समिति का अध्यक्ष और मुख्य संयोजक बनाया गया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद सागर और मोनू कुमार बने।
आशु चौधरी को मुजफ्फरनगर से, ललित कुमार को हापुड़ से, देसराज को गाज़ियाबाद से, अभिषेक को मेरठ से, अजयवीर को मुरादाबाद से, अरविन्द को बरेली से, आज़मगढ़ से बांके को, संयोजक बना जिम्मेदारी के साथ लोकेश अकेले को समिति का कोषाध्यक्ष सहित चौधरी राहुल एडवोकेट को आरटीआई सेल से अध्यक्ष नामित किया गया। डॉ0 प्रीतम को मीडिया प्रभारी बनाया साथ ही नामित संयोजक समिति में सचिव की भूमिका भी अदा करेंगे। सभा में य़ह भी प्रस्ताव पास हुआ आगामी और पूर्व की 2 अप्रैल 2018 के मुकदमों की वापसी की लड़ाई 2 अप्रैल संघर्ष समिति के तत्वावधान में लड़ी जाएगी और जब तक मुक़दमे वापस, शहीदों को न्याय, परिवार के सदस्यों को आर्थिक सहायता ना मिल जाए तब समिति हर सम्भव लोकतांत्रिक लड़ाई जारी रखेगी। इस अवसर पर जगत सिंह, राहुल सागर, लोकेश अकेले, अनुराग कुमार, राहुल गौतम, कैलाश हल्द्वानी, पंकज सागर, टी पी सिंह, मोनू जाटव, नितिन कुमार, ललित कुमार असौडिया, अजय सिंह, सतीश गौतम, अरविन्द सिंह, बांके आज़मगढ़, राजीव यादव, आदि साथी मौजूद रहे।


