रिपोर्ट- भूपेन्द्र सागर
गढ़मुक्तेश्वर। रविवार को नक्का कुंआ मुक्तेश्वरा महादेव प्रांगण में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।अयोध्या कार सेवकों को फूल माला,पट्टा पहनाकर व प्रशसित पत्र भेट कर सम्मानित किया।
आपको बता दें कि रविवार की दोपहर हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा नक्का कुंआ मुक्तेश्वरा महादेव प्रांगण में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में जिसमे हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री नागेंद्र प्रताप तोमर,जिला प्रभारी मनोज प्रताप राणा,जिला संयोजक कपिल शर्मा व जिला महामंत्री विनीत तोमर रहे।
जनपद हापुड़ के जिला उपाध्यक्ष टिंकू शर्मा,राहुल शुक्ला,शोभित ठाकुर,ब्लॉक अध्यक्ष अंकित शर्मा व ब्लॉक संयोजक ओमकार सिंह ने सभी मुख्य अतिथियों फूल माला,पट्टा पहनाकर व प्रशसित पत्र भेट कर सम्मानित किया।नागेंद्र प्रताप तोमर ने कहा की हिन्दू युवा वाहिनी पूर्ण रूप से हिदुत्त्व के लिए काम करती है।हमारा सौभाग्य है कि भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है।


