Banga Electronics

Kidszee

हापुड़। स्कूली बच्चों ने मनाया अमृत महोत्सव

(रिपोर्ट- दीपक कश्यप)
हापुड। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय और संचार मंत्रालय के द्वारा कक्षा 4 से कक्षा 12 तक के सभी प्रकार के स्कूलों के बच्चों के द्वारा सीधे प्रधानमंत्री को अपने दिल की बात कहने का एक पोस्ट कार्ड  प्रतियोगिता के माध्यम से मौका दिया गया  है जिसमें राज्य बोर्ड एवं केंद्र सीबीएससी आदि सभी प्रकार के प्राइवेट या सरकारी स्कूलों को नजदीक के डाकघरों से विशेष प्रकार के पोस्ट कार्डों को क्रय कर प्राप्त करते हुए अपने स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा प्रतियोगिता करवा कर डाकघर को विशेष व्यवस्था के अंतर्गत लौटाने को निर्देशित किया गया है।
जिसे डाकघरों के द्वारा भी विशेष तरीके से ही पीएमओ को भेजा जाएगा जिसमें पीएमओ टीम द्वारा भी उनकी  समीक्षा और चयन भी किया जाएगा  । स्वतंत्रता संग्राम के गुम नायक अथवा 2047 में भारत के लिए मेरा विजन।     किसी भी एक  विषय पर 1 दिसंबर से 20 दिसंबर तक छात्र-छात्राएं हिंदी या अंग्रेजी में पोस्टकार्ड पर लिखते हुए प्रधानमंत्री को सीधे संवाद करेंगे। एक अनोखी एवं निराले अंदाज में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पहली बार पोस्ट कार्डों के द्वारा होने वाली एवं प्रधानमंत्री को संबोधित कर अपने हृदय के विचारों को उन तक पहुंचाने और उनकी टीम से बात कहने का सुनहरा मौका जो बच्चों को शिक्षा मंत्रालय एवं संचार मंत्रालय के समन्वय से दिया गया है।
 जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकारों के निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत होने वाली अब तक की सबसे बड़ी इस अनूठी प्रतियोगिता में सभी प्रकार के विद्यालय को बढ़ चढ़कर भाग लेने के भी निर्देश जारी हो चुके हैं।   पोस्ट मास्टर प्रधान डाकघर हापुर द्वारा बताया गया कि भारतीय डाक सेवा के अधिकारी श्री सुनील कुमार, डाक निदेशक गाजियाबाद मंडल  एवं वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर गाजियाबाद के निर्देशन में नोएडा/ गाजियाबाद/ हापुड़ जनपद के विभिन्न स्कूलों के द्वारा भी पूरे देश की भांति स्कूलों की मांग पर पोस्ट कार्ड उनको उपलब्ध करवाते हुए इस प्रतियोगिता हेतु बताया भी जा रहा है।  
जिसमें कक्षा 4 से कक्षा 12 तक के सभी प्रकार के स्कूलों के छात्र-छात्राएं हिंदी या अंग्रेजी में - अनसग हिरोज आफ फिडम इसटगल/माई विजन फॉर इंडिया इन 2047   यानी  स्वतंत्रता संग्राम के गुम नायक/2047 में भारत के लिए मेरा विजन किसी भी एक विषय पर उत्साह पूर्वक भाग ले रहे हैं।  निरीक्षक डाकघर जनपद हापुड़ श्री देवेश चंद के द्वारा भी सभी स्कूलों से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 लाख पोस्टकार्ड अभियान में सरकारी निर्देशानुसार अनिवार्य रूप से भाग लेने की सादर अपील भी  की गई है ताकि हर प्रकार का बच्चा  1 दिसंबर से 20 दिसंबर 2021 तक इस पोस्टकार्ड कैमपियन एक्टिविटी के द्वारा अपने हृदय के विचार इन पोस्ट कार्ड  पर हिंदी अंग्रेजी में लिखते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी को भेज सकें।