हापुड। केन्द्र सरकार द्वारा गरीब लोगों व मजदूरों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुचाने के लिए हर सम्भव प्रयासरत है। तो वही कुछ लोग सरकार की योजनाओं पर पानी फेरते हुए। वसूली करने में लगे हुए हैं। ऐसे ही एक मामला हापुड के ग्राम सबली का सामने आया है। आपको बता दें कि श्रम संसाधन विभाग श्रमिकों को पैसे देने और सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने के लिए ई-श्रम कार्ड बनाने का काम कर रहा है। ई-श्रमिक कार्ड बनाने में सरकार एक भी रुपये श्रमिकों से नहीं ले रही है। जबकि हापुड क्षेत्र के ग्राम सबली में दो लोगो की ई-श्रम कार्ड के नाम पर 100-100 रुपए वसूलने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। क्या हापुड में ई-श्रम कार्ड बनाने के नाम पर वसूली का काम चल रहा है ? क्या रोजगार पाने के लिए श्रमिकों को पैसे देने पड़ रहे हैं? अब ये सवाल जनपद में उठ रहा है। ई-श्रम कार्ड बनाने के नाम पर वसूली करने वाले लोगो की वायरल वीडियो की जांच के आदेश हापुड सहायक श्रमायुक्त सर्वेश सिंह ने दिए। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मजदूरों को आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा कार्ड फ्री बनाये जा रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति कार्ड के नाम पर अवैध वसूली करता है। तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।


