Banga Electronics

Kidszee

हापुड : योगाभ्यास प्रतियोगिता का आयोजन


(रिपोर्ट- दीपक कशयप)

हापुड। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में योगाभ्यास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हापुड़ व गाजियाबाद जिले से परिषदीय विद्यालयों  से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक / शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में आचार्य यश पाराशर महासचिव उत्तर प्रदेश योगा एसोसिएशन, राजकुमार वर्मा उत्तर प्रदेश योगा एसोसिएशन सचिव, मोहित जिला आयोजन सचिव हापुड़, जयकिशन तोमर सह सचिव हापुर योग एसोसिएशन, राहुल राज सचिव नोएडा योग एसोसिएशन, मृदुला शर्मा, आयोजन सचिव नोएडा योग एसोसिएशन, निशा त्यागी सह सचिव  योग एसोसिएशन, कंचन गुप्ता, सदस्य एसोसिएशन रहेl डायट प्रवक्ता पूनम सिंह ने  बताया कि परिषदीय जनपद हापुड़ व जनपद गाजियाबाद शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। डायट प्रवक्ता पूनम सिंह के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। जिसमें डायट के समस्त प्रवक्तागण नंदकिशोर, मनीषा गौतम, रेणुका, शमा परवीन, रेनू, बबीता, शिखा, पिंटू, सुधीर जायसवाल, जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा, जय ब्लॉक व्यायाम शिक्षक धौलाना, आशा ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सिंभावली, लक्ष्मीरानी व्यायाम शिक्षक आदि उपस्थित रहे l