Banga Electronics

Kidszee

हापुड : बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर व्यपारियो ने कोतवाली घेरी

रिपोर्ट- दीपक कशयप

 हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर में दिल्ली रोड पर खड़ी व्यापार मंडल की कार का शीशा तोड़कर गैस किट का सिलेंडर चोरी होने के विरोध में व्यापारियों ने पुलिस गश्त में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया और घटना के जल्द खुलासे की मांग की।
   व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मूल चंद सिंघल ने दर्जनों व्यापारियों के साथ गढ़ कोतवाली में हंगामा किया कहा कि शनिवार की रात को उनके मकान के बाहर उनकी कार खड़ी हुई थी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार का शीशा तोड़कर डिग्गी में लगे गैस किट के सिलेंडर को चोरी कर ले गए। चोरी होने की जानकारी मिलते ही व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया जिसे लेकर उन्होंने दोपहर में कोतवाली का घेराव किया और पुलिस पर गस्त में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि कस्बे में पहले चार घटनाएं घटित हो चुकी हैं लेकिन पुलिस उनका पर्दाफाश करने में नाकाम साबित हो रही है। जिससे व्यापारी वर्ग समेत आमजन भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है इस मौके पर सुबोध शर्मा, आशी गर्ग, पंकज गर्ग, रामअवतार गर्ग, संजय कुमार, राज कुमार गोयल, इकबाल चौधरी, मोहित कंसल, सर्वा अरोड़ा, बबलू पंडित, ललित गोयल, राहुल कुमार, राजकुमार, लल्लू, अजय सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।