Banga Electronics

Kidszee

हापुड : भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन

 

रिपोर्ट - रियाज अहमद

 हापुड। पिलखुवा स्थित कान्हा श्याम मंडप में युवा मोर्चा सम्मेलन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री जिला प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने शिरकत की। वही सम्मेलन में पहुंचने पर मुख्य अतिथि का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंच पर स्वागत किया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  संदीप सिंह ने कहा कि जिस समय से हम गुजर रहे हैं यह समय इतिहास लिखने का समय है जिसे उत्तर प्रदेश के बदलाव के इतिहास में युगो युगो तक याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार दोनों के सहयोग से आज प्रदेश को और प्रदेश में रहने वाले नौजवान, युवाओं, गरीब और किसानों के हाथों को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि समाज में जितने भी लोगों को भ्रमित करने वाले अराजक तत्व हैं उन्हें एक सकारात्मक दिशा में कार्य करने वाली भाजपा सरकार पच नहीं रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में लोगों का शोषण होता था पिछली सरकारों में विभिन्न योजनाएं तो चलाई जाती थी लेकिन उनका लाभ लोगों को नहीं मिल पाता था। भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश पूरे देश भर में एक राज्य ऐसा आता है जिसमें भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की जनता को लाभान्वित किया गया है।