Banga Electronics

Kidszee

हापुड : BSP प्रत्याशी मनीष कुमार मोनू के समर्थन में आया कशयप समाज, MLC सुरेश कशयप के नेतृत्व में सैकड़ो कशयप समाज के लोगो ने ली BSP की सदस्यता।


Report By- Naveen Gautam

हापुड। शुक्रवार को रामलीला मैदान स्थित कश्यप/ निषाद धर्मशाला पर उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी के एमएलसी सुरेश कश्यप के नेतृत्व में हापुड़ विधानसभा सीट 59 से बसपा प्रत्याशी मनीष कुमार उर्फ मोनू के समर्थक समर्थन में कश्यप/ निषाद समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मौजूद कश्यप समाज के सैकड़ों लोगों ने हापुड़ विधानसभा से बसपा प्रत्याशी मोनू के समर्थन में वोट देने का फैसला लिया। इस मौके पर एमएलसी सुरेश कश्यप ने कश्यप समाज के लोगों को बसपा की सदस्यता भी दिलाई। इस अवसर पर बसपा प्रत्याशी मनीष सिंह उर्फ मोनू भैया वह एमएलसी सुरेश कश्यप को कार्यकर्ताओं ने नीला साफा वे फूल माला पहनाकर स्वागत किया। 
बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र धनोरा, सुनील मंत्री मेरठ मंडल कोऑर्डिनेटर, सतीश कश्यप मेरठ मंडल कोऑर्डिनेटर,  अशोक आजाद पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर, वरिष्ठ नेता मनोज आढ़ती, गौरव प्रजापति विधानसभा महासचिव, विधानसभा प्रभारी मुकेश आजाद, विनोद कर्दम, टेकचंद मास्टर, अशोक कुमार मुर्गे वाले, राजकुमार सागर, एडवोकेट आदेश कश्यप, एडवोकेट विनीत कश्यप, बिजेन्द्र कशयप, राहुल कशयप, मनोज कशयप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बहुजन नायक काशीराम साहब भारतीय संविधान के निर्माता डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यकर्ता।