(रिपोर्ट- शिवकुमार रावत)
हापुड़।भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की नेत्रियों ने नगर पालिका परिषद हापुड़ स्थित शहीद स्तंभ पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत सहित सैन्यकर्मियों के दुर्घटना में हुए निधन पर शोक व्यक्त किया। सभी नेत्रियों ने मोमबत्ती जलाकर व दो मिनट का मौन धारण करते हुए देश के शूरवीरों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए बिपिन रावत के चलचित्र पर पुष्प अर्पित किया।
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पायल गुप्ता ने कहा कि आज हम सुकून से अपने घरों में है तो हमारे शूरवीरों की देन है। हमें आजीवन उनके प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए, सीडीएस विपिन रावत को खोना अपूरणीय क्षति है। सैनिक कभी मरता नहीं, बल्कि अमर हो जाता है, हम शहीदों को अपने दिल में हमेशा जिंदा रखेंगे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मनोरमा रघुवंशी, छवि दीक्षित अन्य मौजूद रही


