Banga Electronics

Kidszee

हापुड : भाजपा नेता निकला झोलाछाप डॉक्टर, मुकदमा दर्ज


हापुड/धौलाना। भाजपा का मंडल अध्यक्ष निकला फर्जी डॉक्टर। पद की आड में चला रहा था अवैध क्लीनिक। कार्रवाई से कतराता रहा विभाग। कोर्ट के आदेश पर हुई रिपोर्ट दर्ज। पूर्व ग्राम प्रधान की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में हुई रिपोर्ट दर्ज। 
आपको बता दें कि धौलाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर बसायान निवासी ओमप्रकाश पुत्र स्व० धर्मपाल सिंह ने नारायनपुर बासका गांव के ही डा० सोनू राणा उर्फ देवेन्द्र पुत्र ओमवीर की शिकायत की थी जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर भाजपा नेता डॉ0 सोनू के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471 आई.पी.सी. 15(2), 15(3) इण्डियन मेडिकल काउन्सिल एक्ट 1956 30 यूनाईटेड प्रविन्सेस इण्डियन मेडिसिन एक्ट 1939 थाना-धौलाना प्रार्थना-पत्र अर्न्तगत धारा 156(3) सी०आर०पी०सी० के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ओमप्रकाश ने शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम नारायणपुर बासका धौलाना में डॉ0 सोनू राणा गांव में अवैध से क्लीनिक संचालित कर रहा है। तथा स्वयं को भारतीय मेडिकल परिषद एवं उत्तर प्रदेश राज्य से मान्यता प्राप्त डक्टर बताकर अवैध रूप से लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है, जबकि उक्त डॉक्टर सोनू के पास मानक के अनुसार शैक्षिक प्रमाण पत्र नहीं है। और नियम अनुसार डॉक्टर का व्यवसाय करने की कोई शैक्षिक डिग्री या डिप्लोमा है। फिर भी उक्त व्यक्ति क्लीनिक संचालित कर, फर्जी डक्टर होते हुए स्वयं को असली के रूप में पेशकर लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है।  शिकायतकर्ता की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर धारा 156(3) के अर्न्तगत थाना धौलाना जिला हापुड़ में मुकदमे का पंजीकरण किया गया है।