रिपोर्ट- दीपक कशयप
हापुड़। सोमवार को समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग के निर्देशन में समाजवादी व्यापार सभा व सपा कार्यकर्ता साथ मे राष्ट्रीय लोक दल द्वारा केंद्र सरकार द्वारा एक जनवरी 2022 से फुटवेयर ईटों व कपड़े पर जीएसटी 5% से 12% किए जाने के विरोध में जिलाधिकारी को वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। लोकदल के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा की कोरोना महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन से व्यापारी वर्ग पहले ही टूटा हुआ है ऊपर से केंद्र सरकार ने यह काम करके व्यापारी वर्ग को बर्बाद करने का काम किया है। सपा नेता संजय गर्ग ने कहा कि व्यापारी वर्ग भाजपा से भरा बैठा है और 2022 में भाजपा का सूपड़ा साफ करने के लिए तैयार है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी से राष्ट्रीय कार्यकारिणी लोहिया वाहिनी हापुड विधानसभा से भावी उम्मीदवार एडवोकेट ललित कुमार, छात्र सभा प्रदेश कार्यकारिणी रविंद्र यादव, जिलाध्यक्ष युवजन सभा संजय गहलोत, जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी पीयूष मनोठिया, जिलाध्यक्ष छात्र सभा आलोक चौधरी, लोकदल भावी प्रत्याशी प्रीता हरित, अशोक त्यागी, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग ब्रजेश कश्यप, कुनाल मडोठिया, अलका निम, पुरुषोत्तम वर्मा, मोहित, शाहरुख सैफी, माधव शर्मा, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


