Banga Electronics

Kidszee

हापुड : लड़की हु, लड़ सकती हूं पदयात्रा का आयोजन

रिपोर्ट- दीपक कशयप
हापुड।  मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं कार्यक्रम के तहत  गढ़मुक्तेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा मुख्य बाजार से जवाहर गंज मंडी, रेलवे रोड पर समापन किया। जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि देश में जबसे भाजपा की सरकार बनी है युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही, युवाओं के बेरोजगार होने से देश का भविष्य अंधकारमय हो गया है, उन्होंने कहा कि गाय, गंगा और गरीब की बात कर सरकार बनाने वाली भाजपा सरकार में तीनों ही असुरक्षित हैं, आज कांग्रेस पार्टी ने टिकटों में 40%भागेदारी देकर सही मायने में महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य किया है, जिला प्रभारी शमीम अय्यूब जी ने कहा कि पूर्व की सरकार ने जो वायदे किए जबकि कांग्रेस पार्टी ने बिजली का बिल हाफ तथा करोना काल का माफ की बात कर किसानों एवं आम नागरिकों को राहत देने की बात  कही। इस मौके पर प्रदेश सचिव शोएब, सचिव राहत चौधरी, शहाबुद्दीन, वरिष्ठ नेता हरीश पुरुषोत्तम, जिला सचिव क़ादिर चौधरी, डॉ0 फराहिम, गढ़ नगरध्यक्ष राकेश मोहन शर्मा, गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बीरपाल, सेवादल जिला अध्यक्ष मुकेश कौशिक, मुन्नी आदि लोग मौजूद रहे।