Banga Electronics

Kidszee

हापुड : 2 अप्रेल आंदोलन में हुए मुकदमे हो वापस : भाजपा नेता दीपक चन्द्रा ने आयोग की सदस्य डॉ0 अंजू बाला को दिया अनुरोध पत्र।


हापुड। मंगलवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डॉ0 अंजू बाला को भाजपा के प्रदेश महामंत्री (अनुसूचित जाति मोर्चा) दीपक चंद्रा व भाजपा विधानसभा प्रभारी राघव बाल्मीकि ने 2 अप्रैल 2018 को हुए आंदोलन के दौरान हुए मुकदमे वापसी को लेकर ज्ञापन दिया। 

दीपक चंद्रा ने बताया कि इस दौरान डॉ0 अंजू बाला ने आश्वासन देते हुए कहा कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुकदमे वापसी के लिए वार्ता कर अनुरोध करेंगी।
 उन्होंने जल्दी ही मुकदमे वापसी का आश्वासन भी दिया है। लेकिन उन्होंने कहा है कि आपने तो कोर्ट में कोई मुकदमा नहीं किया है जिससे मुकदमे वापसी में किसी तरह की समस्या पैदा ना हो और जल्दी ही नोटिस जारी किया जाएगा मुकदमे वापसी के लिए। 
इस मौके पर एडवोकेट अजीत हांडा जी जिसमें कैलाश चंद हल्द्वानी, लोकेश अकेला, कैलाश कुमार, अनुराग कुमार, प्रशांत कुमार, राहुल कुमार गौतम, पंकज सागर, अभिषेक कुमार, सचिन कुमार, ललित कुमार, पवन कोरी, अजय कुमार आदि साथी उपस्थित रहे|