Banga Electronics

Kidszee

बुलन्दशहर : बसपा प्रत्याशी सुनील भारद्वाज के समर्थन में किसान एवं मज़दूर एकता संगठन ने निकाली ट्रेक्टर रैली।


रैली में बसपा प्रत्याशी पंडित सुनील भारद्वाज को बड़ा जनसमर्थन मिल रहा है

(रिपोर्ट- विकास त्यागी/राजेन्द्र सिंह)

बुलंदशहर :  स्याना विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी पंडित सुनील भारद्वाज के समर्थन में मंगलवार को किसान मजदूर एकता संगठन ने स्याना क्षेत्र में निकाली ट्रेक्टर रैली।
 रैली में ट्रेक्टर के साथ साथ ई रिक्शा, घोड़ा तांगा, कार इत्यादि वाहन भी रैली में दिखे रैली के दौरान सैकड़ों की तादात में ट्रैक्टरो व अन्य वाहनों पर सवार होकर किसान व मजदूर सुनील भारद्वाज के समर्थन में काफी उत्साहित नजर आए वही जब सुनील भारद्वाज से बातचीत की गई तो श्री भारद्वाज ने कहा कि उन्हें क्षेत्र से भरपूर समर्थन मिल रहा है, किसान व मजदूर संगठन ने मेरे समर्थन में रैली निकाली है यह ट्रेक्टर रैली स्याना से प्रारंभ होकर बीबीनगर सैदपुर करौठी निखोव खैरपुर सैदपुर निरुसिवा पशौली खाद मोहन नगर परवाना खानपुर ऊंचागांव  बुगरासी होते हुए स्याना में ही रैली का समापन हुआ।
  इस मौके पर स्याना विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पूर्व अध्यक्ष नीलम गौतम, भारतीय किसान मजदूर एकता संगठन के जिला प्रभारी नागेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह, दिनेश चौधरी, फरयाद त्यागी, घनश्याम दास गौतम, आनन्द शर्मा आदि मौजूद रहे