हापुड। समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष बने अजीत कुमार।
समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बृजेश सिंह कश्यप ने बताया कि हापुड क्षेत्र के गांव पूठा हुसैनपुर निवासी अजीत कुमार को पार्टी के प्रति लगन व निष्ठा को देखते हुए धौलाना विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस दौरान अजीत कुमार ने कहा कि पार्टी ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी से निर्वहन करते हुए पार्टी में तन, मन, धन से सहयोग करेंगे। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अजित कुमार का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर एडवोकेट दीपक कुमार, अमित कुमार, नवीन तेवतिया, नीरज कुमार, जितेन्द्र कुमार कशयप आदि मौजूद रहे।


