नवीन गौतम
हापुड़। जिले के सदर एसडीएम ने अनोखा फरमान सुनते हुए कोरोना से बचाव का एक नया तरीका निकाला है। हापुड एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि 151 के तहत आये मुलजिम जमानत के बाद उन्हें दो सौ मास्क लोगो को बाटने होंगे। उन्होंने कहा ऐसा करने से कोरोना के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाया जा सकता है। उनकी इस अनोखी पहल के लिए उनकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
आपको बता दे कि एसडीएम दिग्विजय सिंह कोरोना की दूसरी लहर में 15 अप्रैल 2021 को कोविड संक्रमित हुए थे। उस समय भी उन्होंने कोरोना योद्धा बनकर लोगो की सेवा में लगे थे। अब कोरोना की तीसरी लहर आई है तो उन्होंने फिर लोगों के बीच जाकर कोरोना की रोकथाम के लिए कार्य करना शुरू कर दिया है।
हापुड कचहरी बार एसोसिएशन के सचिव रविन्द्र निमेष ने बताया कि पुलिस द्वारा छोटे मारपीट मामलों की रोकथाम के लिए आरोपियों के खिलाफ 151 की कार्यवाही की जाती है। एडवोकेट दीपक कुमार ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 151 के अनुसार यदि कोई व्यक्ति ऐसी किसी गैंग या सभा में शामिल होता है या पहले से ही शामिल पाया जाता हैं। जिसमें पांच या उससे ज्यादा लोग शामिल हो और उनका मुख्य उद्देश समाज में विवाद करवाना या कोई भी सामूहिक कार्य को बिगाड़ना हो। जिसके बाद पुलिस उसे एसडीएम या मजिस्ट्रेट के सामने पेश करती है।
एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि जनता के स्वास्थ्य का ख्याल ही उनकी पहली प्राथमिकता है। शांतिभंग करने वालों को नियम अनुसार जमानत दी जाती है। ओमीक्रोम के बढ़ते खतरे को देखते हुए शांतिभंग की धारा 151 में रहे अपराधीयो को मास्क वितरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


