Banga Electronics

Kidszee

हापुड। असौड़ा में शेख मसूदी बिरादरी द्वारा मीटिंग का हुआ आयोजन


Report by- Naveen Gautam
 हापुड़। ग्राम असौड़ा में शेख मसूदी बिरादरी द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें मसूदी बिरादरी के जिले के सदर हाजी गुलजार शेख मसूदी ने बताया कि आज शेख मसूदी बिरादरी में शिक्षा को लेकर बहुत लापरवाही है और हम लोगों को अपने बच्चों को अशिक्षित बनाकर उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं और अपने समाज को बुराई की ओर ले जा रहे हैं।

 (Advertisement)

 जिससे आज भी हमारा समाज बहुत पिछड़ी हुई बिरादरी में गिना जाता है आज हमें जरूरत है कि हम सब लोग यहां पर एकजुट होकर अपने समाज को उन्नति की ओर ले जाने की कोशिश करें और बताया कि जिले में हमारी बिरादरी की लगभग 14000 वोट है। जिसका इस्तेमाल हम अच्छी जगह पर करें और सभी यह वादा करें कि हम अपनी वोट अच्छे कैंडिडेट को देंगे और कोशिश यह करेंगे कि हमारे परिवार की सभी वोट सही जगह जाए और यह भी कोशिश करेंगे कि जिस भी किसी अपने परिवार का नाम वोटर लिस्ट में ना हो उसे जरूर देख ले और वोटर लिस्ट में उसको ऐड करा ले और आने वाली 10 तारीख को खुद भी जागरूक होकर और अपने अड़ोस पड़ोस के सभी बिरादरी के लोगों को एकजुट कर कर अपना वोट बैंक का इस्तेमाल करें। मीटिंग में उपस्थित लोग डॉक्टर जमील मसूदी, डॉक्टर इरफान मसूदी, इकराम मसूदी, कामिल मसूदी, डॉक्टर हाशिम मसूदी, धौलाना गुलजार रमजानी, हापुड़ मुस्तफा मसूदी, गढ़ शमसुद्दीन मसूदी, असोड़ा कारी अरशद, जाहिद मसूदी, अनवर मसूदी आदि मौजूद रहे।