हापुड। शौर्य शक्ति फाउंडेशन "मिशन सक्षम" कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रहा है। फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट आशुतोष शर्मा ने बताया संगठन पिछले पांच वर्षों से लगातार शिक्षा के क्षेत्र में और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कार्य कर रहा है और अब मिशन सक्षम कार्यक्रम की शुरुआत एक फरवरी से होने जा रही है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को और नौजवानों को बेहतर भविष्य के प्रति जागरूक किया जाएगा और शिक्षा, ग्रामीण विकास, पर्यावरण, बेहतर स्वास्थ, एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर लगातार कार्यक्रम और जागरूकता अभियान चलाएं जाएंगे।
आशुतोष शर्मा ने बताया पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में यह कार्यक्रम चलाए जाएंगे और छात्र छात्राओं को गांव गांव जाकर और स्कूलों में जाकर जागरूकता फैलाई जाएगी।
प्रत्येक जिले में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, ग्रामीण विकास से जुड़े लोग, और शौर्य शक्ति फाउंडेशन की टीम यह कार्यक्रम आयोजित करेगी।
मिशन सक्षम के माध्यम से 2022 में लाखों छात्र छात्राओं से और नौजवानों से संवाद किया जाएगा।
यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के नौजवानों को और छात्र छात्राओं को बेहतर भविष्य के लिए और उत्तर प्रदेश को एक बेहतर दिशा देने के लिए शुरूआत किया जा रहा है।
मिशन सक्षम कार्यक्रम आकांक्षा मौर्या के नेतृत्व में किया जाएगा और अंकित भड़ाना, नरेंद्र सिंह, स्नेहा ऑस्कर विजेता, मृत्युंजय दुबे, अपराजिता, अनुश्री मुख्य भूमिका में रहेंगे।



