सिंभावली क्षेत्र के गांव लिसड़ी में स्थित 300 वर्ष पुरानी ईदगाहही बाबा की समाधि (फाइल फोटो)
Reoprt by- Sachin kumar
हापुड। सिंभावली क्षेत्र के गांव लिसड़ी में 300 वर्ष पुरानी ईदगाहही बाबा की समाधि पर बसंत पंचमी पर लगने वाला वार्षिक मेला इस बार कोविड-19 के चलते नहीं लगेगा। जानकारी के अनुसार यह मेला सैकड़ो वर्षो से लगता आ रहा है।
बाबा की समाधि पर मेले के दौरान लगी भीड़ (फाइल फोटो)
बता दें कि बाबा की समाधि की इतनी मान्यता है कि इस मेले में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड अन्य राज्यो से लोग आकर बाबा के दरबार में मन्नत मांगते थे।
फोटो- दरबार के महंत देवेश्वरानंद
दरबार के महंत देवेश्वरानंद ने बताया कि हर वर्ष मेले का आयोजन बसंत पंचमी के दिन होता था, मेले में दूर दराज से लोग चलकर मनत मांगने आते थे। इस वर्ष 5 फरवरी बसंत पंचमी है लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते कोरोना की तीसरी लहर देखते हुए इस वर्ष बाबा के दरबार में लगने वाले मेला का आयोजन नहीं किया जा रहा है। कोविड-19 के चलते इस ऐतिहासिक मेले को स्थगित कर दिया गया है।


