Banga Electronics

Kidszee

बुलन्दशहर : बीबी नगर में आयोजित हुआ ब्राह्मण सम्मेलन


Report By- Anuj Sharma
बुलन्दशहर। स्याना क्षेत्र के ब्लॉक बीवी नगर में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष पंडित दीपक माकड़ी रहे। कार्यक्रम के दौरान मेरठ मंडल उपाध्यक्ष एडo ललित कुमार शर्मा एवं जिला संगठन मंत्री पंoअनुज शर्मा द्वारा पंoआशुतोष शर्मा को जिला उपाध्यक्ष एवं पंoअभिषेक शर्मा को तहसील अध्यक्ष सियाना के पद पर नियुक्ति दी गई।
जिला संयोजक पंo सचिन खिदरपुर ने ब्राह्मण समाज एकता पर अपने विचार रखे एवं सर्व ब्राह्मण समाज से एकत्र रहने की अपील की। जिलाध्यक्ष पंo दीपक माकड़ी ने समाज के विभिन्न मुद्दों,जैसे बेरोजगारी-विकास आदि पर चर्चा की व अपने विचार रखे।
एडoललित कुमार शर्मा ने सर्व ब्राह्मण समाज को संबोधित किया। जिला संगठन मंत्री पंo अनुज शर्मा ने सर्व ब्राह्मण समाज को सम्मानित किया। कार्यक्रम में भारी मात्रा में ब्राह्मण मौजूद रहे एवं सदैव संगठन के साथ होने की बात कही। पंडित संदीप कौशिक ने युवाओं के उत्पीड़न पर चर्चा की एवं सर्व समाज से युवाओं के साथ खड़े रहने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडo ललित कुमार शर्मा, पंo अनुज शर्मा, पंo सचिन खिदरपुर, पंo संदीप कौशिक, सोमेश शर्मा, अभिषेक शर्मा, आशुतोष शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।