Report by- Riyaz ahmad
हापुड़। बृहस्पतिवार को हापुड व पिलखुवा पहुचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला और धौलाना विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी धर्मेश तोमर व हापुड सदर सीट से विजयपाल आढ़ती को जिताने और कमल के फूल का बटन दबाने का आवाहन किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने धौलाना विधानसभा क्षेत्र के पिलखुवा में लोगों से डोर टू डोर बीजेपी के लिए प्रचार भी किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोगों का आशीर्वाद भाजपा को 2014 से लेकर 17 और 19 में भी मिला है और 2022 में भी आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा। अमित शाह के जाट नेताओं से मुलाकात और जयंत चौधरी के ट्वीट के बारे में सवाल पूछने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सबका साथ सबका विकास भाजपा ने किया है। जयंत चौधरी ने ऐसी जगह अपना गठबंधन कर लिया हैं कि पश्चिम उत्तर प्रदेश का समाज इसे स्वीकार नहीं करेगा। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर उन्होंने कहा कि जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण हुआ था उसमें कार्रवाई भी की गई है सभी छात्र हमारे परिवार के सदस्य की तरह है और जो भी किसी की आड़ लेकर उपद्रव करेगा उन पर कार्रवाई होगी।
भाजपा द्वारा मनोहर हैरीटेज में आयोजित प्रभावी मतदाता सवांद कार्यक्रम में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मनीष गर्ग (नीटू) ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पुष्प भेट व पटका पहना कर स्वागत किया। और विश्वास दिलाया कि हापुड जिले का व्यापारी भाजपा को वोट देकर भाजपा के तीनों प्रत्याशियों को जीता कर योगी जी सरकार बनाने में अपना पूरा-पूरा योगदान करेगा।


