Banga Electronics

Kidszee

हापुड। हमारा देश एकता और अखंडता की मिसाल है : डीएम


Report by- shivkumar Rawat
हापुड। पुलिस लाइन में 73 वे गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड का आयोजन किया गया। परेड की सलामी डीएम अनुज सिंह ने ली। इस दौरान पुलिस के जवानों ने करतब भी दिखाए। बुधवार को पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि डीएम अनुज सिंह ने ध्वजारोहण करते हुए परेड की सलामी ली। डीएम ने कहा कहा कि हमारा देश एकता और अखंडता की मिसाल है।


देश में सब एक सूत्र में बंधे हैं। हमें इस एकता और अखंडता को बनाए रखना होगा। उन्होंने कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया। एसपी दीपक भूकर ने पुलिस कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

गणतन्त्र दिवस के अवसर पर एसपी दीपक भूकर, एडिशनल एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुज सिंह द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मोहल्ला हरजसपुरा मे निशुल्क शिक्षा अभियान के माध्यम से देश का 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान निशिका ने गणतंत्र दिवस पर शिक्षा के महत्व को बताते हुए नाटक प्रस्तुत किया तथा सभी लोगों को बताया कि अमीर और गरीब के लिए शिक्षा एक समान है। इस मौके पर निशुल्क शिक्षा अभियान के संस्थापक सदस्य के साथ मोहित कुमार, रतन अर्जुन, जतिन कुमार,, लक्ष्यदीप, प्रदीप, जानू, सुमित, प्रियांशु, धर्मेंद्र कुमार, विनय, अनिकेत, तनिष्क आदि लोग मौजूद रहे।