Banga Electronics

Kidszee

हापुड : सर्दी से बचाव के लिए ऑटो क्राफ्ट संस्था ने गरीबों को कंबल वितरित किए

रिपोर्ट- भूपेन्द्र सागर
गढ़मुक्तेश्वर । बढ़ती सर्दी से बचाव के मद्देनजर ऑटो क्राफ्ट संस्था ने गरीब मज़लूमों को कंबल वितरित किये।इसके साथ साथ सभी को भोजन भी कराया।ऑटो क्राफ्ट संस्था ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के शाहपुर स्थित अंडा फेक्ट्री में गरीबों को कंबल वितरित के कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें गरीबों को भोजन कराने के बाद कंबल वितरित किये।संस्था की संचालक नैना खन्ना बताया कि बढ़ती सर्दी के मद्देनजर गरीब मज़लूमो को करीब  पांच हज़ार कंबल वितरित किए गए है।ताकि किसी गरीब मज़लूम को इस भरी सर्दी में परेशानी ना उठानी पड़े।इसके साथ ही हमारी संस्था ने गरीब लोगों भोजन भी वितरित किया है।ताकि कोई गरीब भूखा न सोए।हमारा हमेशा प्रयास यही रहता है कि जितनी भी हो सके कमजोर गरीब व मजलूमों की ज्यादा से ज्यादा मदद हो सके।इतना ही नहीं हमारी संस्था गरीब बेटियों की शादी में भी पूर्ण सहयोग करती है।सर्दी में गरीबों को भोजन व कंबल वितरण का कार्यक्रम आगे भी चालू रहेगा।