Banga Electronics

Kidszee

हापुड : अबकारी विभाग के इशारे पर, ठेकों पर हो रही जमकर ओवररेटिंग, विभाग को हर महीने जाती है मोटी रकम-सूत्र


(फाइल फोटो)

By- Naveen Gautam

गढ़मुक्तेश्वर । अबकारी निरीक्षक अशुतोष दुबे भले ही ओवर रेट लेने वाले मात्र एक बियर के ठेके पर कार्यवाही करने का दावा कर रहे हो लेकिन जमीनी सचाई यह है कि पूरे गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में अंग्रेजी, देशी व बियर की सरकारी दुकानों पर जमकर ओवररेटिंग हो रही हैं। जिनकी शिकायत मिलने पर गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र-3 के अबकारी निरीक्षक आशुतोष दुबे उनपर कार्यवाही करने की बजाए केवल फोन पर बोलते हुए चेतावनी देकर शिकायतकर्ता के पैसे वापस करवा देते हैं। जिससे ओवररेटिंग करने वाले लोगो के हौसले बुलंद हैं।

(विज्ञापन)

  बता दे कि मीरा की रेती स्थित अंग्रेजी व बियर की दुकान पर 10 से 20 रुपये की जमकर वसूली की जा रही है। जिसकी शिकायत गढ़मुक्तेश्वर अबकारी निरीक्षक को उनके सरकारी नम्बर 9454466407 पर कई बार की जा चुकी हैं जिसकी रिकॉडिंग भी शिकायतकर्ताओं के पास सुरक्षित है लेकिन अबकारी निरीक्षक आशुतोष दुबे ने आज तक ऐसे ओवररेटिंग करने वाले ठेकों पर कोई कार्यवाही नहीं कि। स्थानीय लोगों की माने तो पूरे गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में सभी ठेकों पर बेख़ौफ़ होकर जमकर ओवररेटिंग की जा रही। जिसपर कार्यवाही न होना कहि न कही पर अबकारी विभाग की भूमिका सन्दिग्ध प्रतीत होती है।
(विज्ञापन)

सूत्रों की माने तो ओवररेटिंग करने वाले ठेकों से एक मोटी रकम का हिस्सा अबकारी विभाग को जाता है। जो ठेकों से हर महीने की तय रकम अबकारी विभाग को जाती है। 

(विज्ञापन)

नाम न छापने की शर्त पर एक ठेके के सेल्समैन ने बताया कि ओवररेटिंग करने पर कोई कार्यवाही नही होती हैं। अगर कोई व्यक्ति शिकायत करता भी है तो उसके पैसे लौटा दिए जाते है। जिसका हिस्सा विभाग को जाता है। जिस महीने पैसे नही दिए जाते है या लेट हो जाते है तो उस ठेके पर कार्यवाही की जाती हैं।

 बता दे कि आबकारी निरीक्षक आशुतोष दुबे ने  बहादुरगढ़ क्षेत्र में गश्त के दौरान गांव सदरपुर में एक बीयर की दुकान पर छापा मारा, जहां पर दुकान मालिक को निर्धारित मूल्य से अधिक दाम में बीयर बेचने पर हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज की। आबकारी निरीक्षक आशुतोष दूबे ने बताया कि मामले की सच्चाई के लिए अपने चालक को भेजा और बीयर मंगाई, जब विक्रेता से बीयर मांगी तो उसने 110 रुपये की बीयर 120 रुपये की बताई। जिसके बाद उसको पकड़ लिया, जहां पूछताछ में आरोपी रविंद्र निवासी सदरपु ने बताया कि वह पैसों के लालच में अधिक दाम वसूलता है। जिसके बाद आबकारी टीम आरोपी को बहादुरगढ़ थाने ले गई। जहां आरोपी के खिलाफ उत्पाद शुल्क आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की, वहीं आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया। 
(विज्ञापन)

जबकि ओवररेटिंग बहादुरगढ़ में एक ठेके पर नही बल्कि पूरे गढ़मुक्तेश्वर में जमकर हो रही हैं। शिकायत के बाद भी ऐसे ठेकों पर कार्यवाही न होना विभाग पर सवालिया निशान खड़े होते हैं।
(विज्ञापन)

मामले में जिला अबकारी अधिकारी महेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा किसी ठेके से किसी तरह की रकम नही ली जाती हैं बल्कि जिले में ओवररेटिंग करने वाले ठेकों पर समय-समय पर कार्यवाही की जाती हैं। अगर कोई व्यक्ति ओवररेटिंग करता है तो कोई भी व्यक्ति निसंकोच उनके नम्बर 9454466409 पर शिकायत कर सकते हैं। अगर गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में ओवररेटिंग कई शिकायत है तो जल्द ही कार्यवाही की जाएगी।
जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र नाथ सिंह ने जनपद हापुड व गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि कच्ची व नकली शराब का सेवन न करे यह घातक व जानलेवा सिद्ध हो सकती हैं।