Banga Electronics

Kidszee

हापुड। कार्यदायी संस्थाएं अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करें : डीएम


रिपोर्ट- शिवकुमार रावत
हापुड। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा व 50 लाख से अधिक निमार्णाधीन परियोजनाओं की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में आयोजति की गयी। जिलाधिकारी ने बैठक में विभागवार समीक्षा कर उपस्थति अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग की योजनाओं में प्रगति लाये तथा सम्बन्धति कार्यदायी संस्थायें अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करायें। उन्होंने 50 लाख से अधिक लागत से निर्माणाधीन परियोजनाओं में प्रगति लाने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। 
       समीक्षा बैठक में आयुष्मान भारत योजना, कोविड-19 टीकाकरण, सामुदायिक शौंचालयों का निर्माण एवं उपयोग, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना(ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण अजीवकिा मिशन (एन0आर0एल0एम0), पेयजल योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना/राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सामूहकि विवाह योजना, समस्त पेंशन योजना, समस्त छात्रवृत्ति योजना
 कन्या सुमंगला योजना, आईसीडीएस(पोषण अभयिान), बेसिक शिक्षा, ऊर्जा, सिंचाई, लघु सिंचाई के नहरों की सफाईर्, पानी की उपलब्धता, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खाद एवं बीज की उपलब्धता एवं वितरण व एक जनपद एक उत्पाद योजना सहित 50 लाख से अधिक लागत की अधूरी परियोजनाओं की स्थिति की गहन समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लायी जाये तथा जन कल्याणकारी योजनाओं कायक्रमों का लाभ जरूरत मंद पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाया जाये।
      इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 रेखा शर्मा, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनायक शर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।