Report By - Naveen Gautam
हापुड़। Happy new year और कर दी फायरिंग जी हाँ कुछ इस ही अंदाज में शुक्रवार की शाम को एक युवक ने हैप्पी न्यू ईयर बोलकर तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी और तभी तमंचे की नाल फट गई और गोलियां आस-पास खड़े उसके दो दोस्त प्रताप व अमित को लग गई। जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार हापुड थाना देहात क्षेत्र के गांव खड़खड़ी निवासी अमित त्यागी व प्रताप आपस में दोस्त हैं। शुक्रवार की शाम दोनों नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाने के लिए शराब के ठेके के पास अंडे के ठेले पर खड़े थे। तभी गांव का ही गजेंद्र त्यागी वहां पहुंचा। उसने हैप्पी न्यू कहकर तमंचे से गोली चला दी। इस दौरान तमंचे की नाल फट गई। जिससे गोली प्रताप और अमित के लग गई। जिससे दोनों घायल हो गए। गांव में गोली चलने से अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एएसपी सर्वेश मिश्रा, सीओ एसएन वैभव पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल फायरिंग करने वाला युवक फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
हालांकि अभी घटना का कोई ठोस कारण पता नही चल पाया है। पुलिस पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


