Banga Electronics

Kidszee

हापुड : गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के प्रबल दावेदार आशुतोष शर्मा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्या गिनाई।



हापुड़ जिले के वरिष्ठ समाजवादी नेता और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार आशुतोष शर्मा लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले
समाजवादी पार्टी के नेता आशुतोष शर्मा ने बताया अखिलेश यादव जी को पिछले 5 वर्षों के कार्यों की रिपोर्ट सौंपी गई है और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दिशा निर्देश प्राप्त किया गया है
आशुतोष शर्मा ने बताया इस बार उत्तर प्रदेश में समाजवादी की सरकार आने वाली है और सभी वरिष्ठ नेता अपने अपने कार्यों में जुटे हुए हैं।
आशुतोष शर्मा ने बताया इस बार उत्तर प्रदेश में 350 से ज्यादा सीट समाजवादी पार्टी जीतने जा रही है और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में पिछले 5 वर्षों में जो कार्य किए गए हैं उसके आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से इस बार चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है 
आशुतोष शर्मा ने बताया अखिलेश यादव जी का इस बार निर्देश  होने पर  गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से चुनाव लड़ा जाएगा और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा की जनता के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।