Banga Electronics

Kidszee

हापुड : कोरोना की भेंट चढ़ा प्राधिकरण (HPDA) द्वारा कराए जाने वाला क्रिकेट मैच।

Report By- Shivkumar Rawat
हापुड़। हापुड़- पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा
कराए जाने वाला क्रिकेट मैच व पेंटिंग प्रतियोगिता
कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते असर को देखते हुए रद्द कर दिया गया है।

 बता दे कि हापुड़- पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा नव वर्ष के अवसर पर कौशल विकास, बन्धुता एवं खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 08 जनवरी 2022 को प्रीत विहार द्वितीय चरण योजना स्थित सिटी पार्क में स्कूली छात्र व छात्राओं के मध्य पेन्टिंग प्रतियोगिता एवं  09 जनवरी 2022 को आनन्द विहार ब्लॉक डी स्थित प्ले ग्राउण्ड में प्राधिकरण कर्मियों, हापुड़ जिला प्रशासन व पुलिस कर्मियों एवं जनपद हापुड़ के पत्रकार बन्धुओं के बीच एक टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन कराया जाना था।

जो वर्तमान में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण उ० प्र० शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को देखते हुए इस आयोजन को स्थगित कर दिया गया है। भविष्य में स्थिति सामान्य होने पर पेन्टिंग प्रतियोगिता एवं क्रिकेट मैच का आयोजन कराया जायेगा।