हापुड। भारत के दूसरे एकलव्य के नाम से जानने वाले महावीर विनोद राणा को सितंबर 2019 में पाकिस्तान से खान बाबा के नाम से धमकी दी गई थी। जिसकी सुनवाई तहसील धौलाना, जनपद हापुड़ के ग्रामीण कोर्ट में चल रही थी।
कोर्ट में 4 जनवरी 2022 को सुनवाई के दौरान कोई भी प्रमाण नहीं मिल पाया है कि यह कॉल किस फोन के द्वारा और किसने की थी। उस रिपोर्ट की अंतिम तारीख 4 जनवरी 2022 को थी और जिसको कोर्ट ने अंतिम तारीख देकर केस को खारिज कर दिया है।
महावीर विनोद राणा भारत का वह जाना माना चेहरा है जिन्होंने अपने दम पर बिना किसी कोच के भारत को कई गोल्ड मेडल दिए है।
महावीर विनोद राणा ने बिना किसी कोच के ट्रेनिंग के नेशनल से लेकर अंतरराष्ट्रीय, वर्ल्ड कप, एशियन चैंपियनशिप तक का सफर स्वम तय किया है।
महावीर विनोद राणा को पाकिस्तान से खान बाबा बताकर जान से मारकर धमकी दी गई थी कि आप इस खेल को छोड़ दो नहीं तो आप को जान से मार दिया जाएगा। लेकिन महावीर विनोद राणा अपनी जान की परवाह ना करते हुए अपने देश के सम्मान के लिए लगातार देश को मेडल देते रहे।
बता दें कि महावीर विनोद राणा आने वाले एशियन इंडोर गेम्स और एशियन गेम्स के लिए लगातार मेहनत में जुटे हुए हैं । आज भी वह अपने देश के सम्मान के लिए एशियन गेम्स के लिए अपने खेतों में तैयारी करते हैं। आज भी महावीर विनोद राणा एक मजदूर का जीवन यापन कर रहे हैं। अपने छोटे से खेत में स्वयं तैयारी करते हैं।


