Banga Electronics

Kidszee

हापुड : KYC से जनता जानेगी उम्मीदवार का आपराधिक रिकॉर्ड, ऐप से जनता चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन की करे शिकायत : डीएम


Report by- Naveen gautam
- ऐप से जनता चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन की करे शिकायत

हापुड। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत नामित अधिकारियों को स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत सी विजिल व केवाईसी ऐप के बारे में आम जनता को जागरूक करते हुए जानकारी दी।
  इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि दोनों ऐप डाउनलोड कर लोग जागरूक नागरिक बनें। उन्होने बताया कि निर्वाचन आयोग ने चुनाव में खड़े उम्मीदवारों का अपराधिक रिकॉर्ड देखने के लिए केवाईसी एप लॉन्च किया है। नो योर कैंडिडेट (केवाईसी) एप से कोई भी व्यक्ति मोबाइल से उम्मीदवारों का अपराधिक रिकॉर्ड देख सकता है।
 उन्होंने बताया कि सी-विजिल, (नागरिक सतर्कता) नागरिकों के लिए निर्वाचनों के दौरान आदर्श आचार संहिता और व्‍यय के उल्‍लंघन की रिपोर्ट करने के लिए भी मोबाइल ऐप है। 'सी-विजिल' का अभिप्राय नागरिक सतर्कता से है और इसमें नागरिकों द्वारा निर्वाचनों के स्‍वतन्‍त्र एवं निष्‍पक्ष संचालन के लिए परस्‍पर सक्रिय और जिम्‍मेदार भूमिका निभाने पर बल दिया गया है। चुनाव के दौरान लोग सी-विजिल ऐप डाउनलोड कर इसका इस्तेमाल करें। अगर चुनाव में धांधली हो रही है तो लोग इसके जरिए शिकायत करें चुनाव आयोग एक्शन लेंगा चुनाव आयोग ने सी-विजिल ऐप को चुनावों में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए तैयार किया है। इस ऐप की मदद से वोटर चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी दे सकते हैं। ऐप के जरिए नेताओं के द्वारा दिए गए विवादित बयानों की भी शिकायत की जा सकती है।