Banga Electronics

Kidszee

हापुड के रोहित ने किया जिले का नाम रोशन, UPSC ने जारी किया सीएपीएफ 2020 का परिणाम, 187 सहायक कमांडेंट नियुक्त


Report By- Naveen gautam
हापुड। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2020 की परीक्षा में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) असिस्टेंट कमांडेंट में 163वीं रैंक हासिल कर हापुड निवासी रोहित ने जनपद का नाम रोशन किया है। 
    (Advertisement)

मिली जानकारी के अनुसार हापुड के बुलन्दशहर रोड स्थित मौहल्ला राजीव विहार निवासी रामवीर सिंह के पुत्र रोहित ने UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2020 की है। इस परीक्षा में कुल 187 कैंडिडेट्स सफल हुए है। 
हापुड के मौहल्ला राजीव विहार निवासी रामवीर सिंह ने बताया कि उनके तीन पुत्र है तीनो पुत्र पढ़ाई करते हैं।  UPSC में चयन होने वाले रोहित ने सरस्वती बाल मंदिर स्कूल में पढ़ाई के बाद IIT कानपुर से B.Tec किया है। रोहित की माता कांता देवी ग्रहणी है उन्होंने बताया कि रोहित शरू से ही पढ़ाई में होनहार रहा है। उन्होंने बताया कि रोहित के पिता का सपना था कि उनके पुत्र किसी बड़े पद पर अधिकारी बने उनका सपना रोहित ने साकार कर दिया। रोहित का UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट पर चयन होने पर उनके मित्र व रिश्तेदार व आसपास के लोग बधाई देने वालो का तांता लगा है। 

  महेश कुमार (टायर वाले) व विजय कुमार, विरेन्द्र कुमार, रामकुमार, शैलेन्द्र कुमार, लाला सुरेंद्र सैनी ने रोहित को फूलमाला व मिठाई खिलाकर बधाई दी ।
  संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) 2020 का परिणाम बुधवार, 05 जनवरी, 2022 को जारी कर दिया है। 187 उम्मीदवारों को नियुक्ति दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी सीएपीएफ सहायक कमांडेंट के पद के लिए आवेदन किया था, वे upsc.gov.in पर परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी ने 210 रिक्तियों पर सफल रहे 187 अभ्यर्थियों की नियुक्ति दी है।

दिसंबर 2020 में परीक्षा तो दिसंबर 2021 में साक्षात्कार हुए।
UPSC CAPF 2020 परीक्षा 20 दिसंबर, 2020 को आयोजित की गई थी और व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार 24 दिसंबर, 2021 तक आयोजित किए गए थे। UPSC CAPF 2020 के परिणाम के अनुसार, सामान्य श्रेणी के 59 आवेदकों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, EWS श्रेणी के 20 आवेदकों ने, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के 35 और 18 आवेदकों ने जिसमें से जनरल कैटेगरी के 132 कैंडिडेट्स, ओबीसी के 81, एससी के 30, और एसटी के 21 कैंडिडेट्स सफल हुए है।