Report by- Lakshman singh
हापुड। थाना बहादुरगढ पुलिस ने चोरी के वाहनों का कटान करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, जिनके कब्जे/निशानदेही पर एक मारुति वैन, एक छोटा हाथी व वाहन काटने के उपकरण बरामद।
कार्यवाही:
जनपद हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ पुलिस द्वारा चोरी के वाहनों का कटान करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया हैं, जिनके कब्जे/निशानदेही पर एक मारुति वैन, एक छोटा हाथी व वाहन काटने के उपकरण बरामद हुए है।
उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बहादुरगढ़ पर मु0अ0सं0 39/22 धारा 414,411 भादवि पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः
1. नौशाद पुत्र आशिक अली निवासी मौ० पटटी हरनाम स्याना कस्बा व थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर।
2. सदाम पुत्र आशिक अली निवासी मौ० पटटी हरनाम स्याना कस्बा व थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर।
3. अनिल गिरि पुत्र कल्लू गिरि ग्राम भदस्याना थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड।
बरामदगी का विवरण:
1. मारुति वैन कार नं0- UP14 AK 7504 व काटे/निकाले गये पार्टस
2. छोटा हाथी नं0- UP85 AJ 9069 सीज शुदा धारा-204 एमवी एक्ट
3. एक प्लास्टि के थैले में वाहन काटने के उपकरण ( 4 लोहे की छोटी/बडी छैनी, दस चावी/ पाना दो हथौडा)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
1. उ०नि० श्री सरवन कुमार थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़।
2. है0का0 417 चमन सिंह थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड 3. का0 919 शुलभ कुमार थाना बहादुरगढ जनपद हापुड।


