हापुड। सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड पर फ्लाई ओवर से पहले एक लाइट का पोल टूट कर पेड़ पर उलझा हुआ है।
जिस कारण कभी भी कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बिजली विभाग और नगर पालिका एक दूसरे की जिम्मेदारी बता कर पल्ला झाड़ने में लगे। स्थानीय निवासियों का आरोप की शिकायत करने के बावजूद भी शुक्रवार कल शाम से अभी तक नहीं किया गया समस्या का समाधान। हादसे के इंतजार में विभागीय के अधिकारी।
आपको बता दें कि हापुड़ में पहले भी इसी तरह का एक बड़ा हादसा होने से टल था। हापुड़ नगर क्षेत्र की त्यागी नगर कॉलोनी में एक मोबाइल टावर गिरने से बहुत बड़ा हादसा होने से टला था। उसके बाद भी अधिकारी नीद में सोए है और हादसे का इंतजार कर रहे है।


