हापुड। जिलाधिकारी अनुज सिंह व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा थाना हापुड़ देहात क्षेत्रांतर्गत नवीन मंडी में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया।
10 मार्च मतगणना : राज्यकर्मी ही करेंगे मतगणना, संविदा या ग्राम पंचायत कर्मियों की नही रहेगी ड्यूटी
- मीडिया कर्मियों को मोबाइल फोन ले जाने की भी अनुमति नहीं होगी।
Report by - Riyazuddin Ahmad
हापुड। आगमी 10 मार्च को होने वाली मतगणना की तैयारियों को लेकर डीएम अनुज सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि मतगणना स्थल मंडी परिसर हापुड़ में बनाया गया है। सुबह 8 बजे से मतगणना की जाएगी। सबसे पहले पोस्टल बैलट की मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा वार 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक विधानसभाओं के बीच में तारों से बैरिकेडिंग की जाएगी जिससे गोपनीयता बरकरार रहे।
मतगणना सुपरवाइजर में राजपत्रित अधिकारियों के साथ 228 लोगो द्वारा मतगणना की जाएगी। बैठक में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनीत गर्ग ने कहा कि मतगणना से पूर्व तीन बार रेंडमाइजेशन पहला 3 मार्च, दूसरा मतगणना से 24 घंटे पूर्व तथा तीसरा रेंडमाइजेशन 10 मार्च को सुबह 5 बजे किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना में राज्य कर्मियों की ही ड्यूटी लगाई जाए कोई भी संविदा कर्मी या ग्राम पंचायत कर्मियों की ड्यूटी ना लगाई जाए। जितना भी स्टाफ तैनात किया जाए उनको मतगणना प्रशिक्षित दिया जाए। मतगणना स्थल में सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मंडी परिसर में बनाए गए मतगणना स्थल पर कोई भी वाहन की स्वीकृति नहीं होगी। पार्किंग के लिए आउटर कॉर्नर रहेगा। गेट नंबर 1 से कार्मिकों व अधिकारियों का प्रवेश होगा गेट नंबर 2 रिजर्व में रहेगा तथा गेट नंबर 3 से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व पोलिंग एजेंट के लिए बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मतगणना स्थल में प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाए ईवीएम को लाने व ले जाने के लिए सीट लगाई जाए।
जिससे गोपनीयता बनी रहे। पूरी मतगणना प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग की जाएगी। मीडिया कर्मियों को ट्राइपॉड अलाव नहीं होगा। मंडी परिसर में बनाए गए प्रेस स्थल पर ही रह कर ही कवरेज की जाएगी। मीडिया कर्मियों को मोबाइल फोन ले जाने की भी अनुमति नहीं होगी कवरेज की फोटो करने के लिए कैमरे लेकर जाएं।



