- आईआईटी के जनक को कृतज्ञ राष्ट्र कर रहा है नमन : अभिषेक गोयल
- नव भारत के निर्माण में मौलाना आजाद साहब का योगदान अतुलनीय - निसार पठान
हापुड़। मंगलवार को पीरबहुद्दीन में कांग्रेस जनों ने भारत रत्न अबुल कलाम आज़ाद साहब की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री रहे मौलाना आज़ाद ने शिक्षा के क्षेत्र में कई अतुल्य कार्य किए. भारत के पहले शिक्षा मंत्री बनने पर उन्होंने नि:शुल्क शिक्षा,उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना में अत्यधिक के साथ कार्य किया. मौलाना आजाद को ही 'भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान' (IIT) और 'विश्वविद्यालय अनुदान आयोग' (UGC) की स्थापना की थी। कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष निसार पठान ने कहा कि मौलाना आजाद 35 साल की उम्र में इंडियन नेशनल कांग्रेस के सबसे नौजवान अध्यक्ष बने थे। मौलाना अबुल कलाम आजाद को भारत रत्न से 1992 में मरणोपरांत सम्मानित किया गया था. उन्होंने हमेशा सादगी का जीवन पसंद किया था. आपको जानकर हैरानी होगी जब उनका निधन हुआ था, उस दौरान भी उनके पास कोई संपत्ति नहीं थी और न ही कोई बैंक खाता था. उनकी निजी अलमारी में कुछ सूती अचकन, एक दर्जन खादी के कुर्ते पायजामें, दो जोड़ी सैंडल, एक पुराना ड्रैसिंग गाऊन और एक उपयोग किया हुआ ब्रुश मिला किंतु वहां अनेक दुर्लभ पुस्तकें थी जो अब राष्ट्र की सम्पत्ति हैं। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष जकारिया मनसबी, सविता गौतम, कुसुमलता, सद्दाम अब्बासी, विक्की शर्मा, भरत लाल शर्मा, गौरव गर्ग, मेहराज अब्बासी, शमसाद अब्बासी, मुस्तकीम, अतिकुर रहमान, जहीरूद्दीन, दिनेश, जियाउर रहमान, रशीद अब्बासी, शकील अंसारी, नदीम सलमानी, आरिफ अंसारी, अंकित शर्मा आदि साथी मौजूद रहे।


