Banga Electronics

Kidszee

हापुड। माघ पूर्णिमा पर 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।

Report by - Shivkumar rawat/Sandeep kumar

हापुड/ब्रजघाट। तीर्थ नगरी बृजघाट पर माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर बृजघाट गंगा नगरी में देर रात से आस्था की डुबकी लगाने का सिलसिला प्रारंभ रहा।दिन बुधवार को सूर्य अस्त होने तक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।

 माघ पूर्णिमा पर गंगा जी में डुबकी लगाने का विशेष महत्व माना जाता है जिसके मद्देनजर लाखों भक्त सूर्य उदय होने से पहले ही डुबकी लगाने प्रारंभ  कर दिया।पंडित सतपाल शास्त्री ने बताया कि माघ पूर्णिमा पर मोक्षदायिनी मां गंगा  में आस्था की डुबकी लगाने का विशेष धार्मिक महत्व होता है। पूर्णिमा के दिन दान का विशेष महत्व होता है अपनी सामर्थ्य के अनुसार किसी निर्धन व्यक्ति या ब्राह्मण को दान करना।

गरीब लोगों को मां गंगा का प्रसाद बनाकर वितरण किया जाता है पास के लोगों ने बताया कि मां गंगा सच्ची निष्ठा से निराश्रित को भोजन वस्त्र दान करने से मनोवांछित फल के भागीदार बनते हैं। माघ पूर्णिमा पर सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद पितरों को निर्मित तर्पण किया जाता है। माघ पूर्णिमा पर गरीब असहाय लोगों को भोजन,कपड़े, कंबल,तिल,गुड़,फल,और अन्य, आदि दान किया जाता है। पूर्णिमा के दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। चौकी प्रभारी अमित सिंह , हरिओम सिंह, के साथ माघ पूर्णिमा की व्यवस्था को लेकर अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।