Report by- Naveen gautam
हापुड। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा थाना हाफिजपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि है0 का0 211 बिजेन्द्र सिंह को थाना कार्यालय के अभिलेखों/माल आदि के बारे में अच्छी जानकारी है तथा थाने के अभिलेखों की साफ-सफाई व रखरखाव भी उच्च स्तर का है।
हापुड पुलिस अधीक्षक द्वारा है0 का0 बिजेन्द्र सिंह के कार्यों/अनुशासन से प्रसन्न होकर उत्साहवर्धन हेतु 500/-रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



