Banga Electronics

Kidszee

हापुड : प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया।


Reoprt by - Lakshman singh
हापुड़। प्रसपा कार्यकर्ताओं ने नवीन मंडी स्तिथ पार्टी कार्यालय पर प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिलाध्यक्ष पदम सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गरीबों को इस अवसर पर फल वितरित भी किए।
जिलाध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव ने हमेशा से संघर्ष का सामना किया है। राजनीति में आने के बाद भी उन्होंने काफ़ी संघर्ष कर सपा को बुलन्दियों पर पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया। उन्होंने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव से राजनीति के गुर सीखा और संघर्ष कर नए आयाम स्थापित किया। हम सभी उनकी दीर्घायु की कामना करते है।
इस मौके पर प्रसपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष रफत त्यागी, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मनोज गुर्जर, जिला प्रमुख महासचिव अय्यूब सिद्दीकी, जिला सचिव हरिराज गुर्जर, एससी एसटी जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र आढ़ती, चंद्रपाल जाटव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।