Reoprt By- Sanjay kashyap
हापुड। बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र भारती ने भीमनगर निवासी जंग सिंह के पुत्र अशोक आजाद को हापुड़ विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया है।
आपको बता दें कि बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक आजाद बसपा में लगभग 30 सालों से जुड़े हुए हैं। वह पहले बसपा सरकार में मुस्लिम समाज भाईचारा कमेटी के मंडल कोऑर्डिनेटर भी रह चुके हैं। पार्टी ने उनकी लगन व निष्ठा को देखते हुए बृहस्पतिवार को उन्हें जिला सचिव / विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया है।
जिला अध्यक्ष देवेंद्र भारती ने बताया कि अशोक आजाद पिछले कई वर्षों से पार्टी में वरिष्ठ नेता के रूप में कार्य कर रहे हैं इनकी लगन व निष्ठा को देखते हुए पार्टी में विधानसभा प्रभारी नियुक्ति किया है। इस मौके पर अशोक आजाद ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास कर मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं पूरी लगन व निष्ठा के साथ तन मन धन से निर्वहन करुंगा। इस मौके पर रवि भूषण, मनीष कुमार, जिला महासचिव गौरव प्रजापति, मंडल कोऑर्डिनेटर दिनेश कुमार, योगेंद्र धनोरा, विनोद कर्दम, डॉ0 एके कर्दम आदि ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।




