Banga Electronics

Kidszee

हापुड। सिटी कोतवाली पुलिस कार्यवाही करते हुए खिलौना पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वाले युवक को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया।


Report by - Naveen gautam
हापुड। थाना हापुड नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए खिलौना पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वाले युवक को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया।
थाना हापुड नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए खिलौना पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वाले युवक को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया।

कार्यवाही:
एक युवक की सोशल मीडिया पर पिस्टल लगाये हुए एक फोटो वायरल हुआ जिसका हापुड पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर फोटो की जांच की गयी तो वायरल फोटो अंशुल वर्मा पुत्र राजकुमार वर्मा निवासी चन्द्रलोक कालोनी मोदीनगर रोड थाना हापुड नगर जनपद हापुड का होना प्रकाश में आया जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि यह फोटो मैंने वर्ष 2019 में फेसबुक पर अपलोड की थी। वायरल फोटो में जो पिस्टल दिखाई दे रही है वह लाईटर/खिलौना पिस्टल है। अंशुल वर्मा को परिजनों की उपस्थिति में सोशल मीडिया पर भविष्य में इस तरह की पोस्ट न करने की हिदायत देकर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। 

नोट:- जनपद हापुड पुलिस ने समस्त युवाओं से अपील करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर औचित्यहीन लोकप्रियता पाने के लिए कोई भी विधि विरुद्ध कृत्य न करें, जिसका समाज एवं अन्य युवाओं पर गलत प्रभाव पड़े।
युवक का नाम व पता: अंशुल वर्मा पुत्र राजकुमार वर्मा निवासी चन्द्रलोक कालोनी मोदीनगर रोड थाना हापुड नगर जनपद हापुड़।