Banga Electronics

Kidszee

हापुड। कांग्रेस जनों ने मनाई रविदास जी की जयंती, मंदिर में माल्यार्पण कर की प्रार्थना सभा

संत रविदास जी की वाणी ही दिला सकती है अत्याचार, गरीबी, अशिक्षा, भ्रष्टाचार से मुक्ति - अभिषेक गोयल

Report by - Shivkumar rawat
हापुड़। बुधवार को कांग्रेस जनों ने संत रविदास जी की जयंती मनाई। कन्हैयापुरा स्थित रविदास जी मंदिर में जाकर कांग्रेस जनों ने रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और प्रार्थना सभा की। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि सतगुरु रविदास जी भारत के उन विशेष महापुरुषों में से एक हैं जिन्होंने अपने आध्यात्मिक वचनों से सारे संसार को आत्मज्ञान, एकता, भाईचारा पर जोर दिया। जगतगुरु रविदास जी की अनूप महिमा को देख कई राजा और रानियाँ इनकी शरण में आकर भक्ति मार्ग से जुड़े। जीवन भर समाज में फैली कुरीति जैसे जात-पात के अन्त के लिए काम किया। ब्लॉक अध्यक्ष जकारिया मनसबी ने कहा कि उनका विश्वास था कि ईश्वर की भक्ति के लिए सदाचार, परहित-भावना तथा सद्व्यवहार का पालन करना अत्यावश्यक है।

अभिमान त्याग कर दूसरों के साथ व्यवहार करने और विनम्रता तथा शिष्टता के गुणों का विकास करने पर उन्होंने बहुत बल दिया। इस मौके पर सुखपाल गौतम, वीसी शर्मा, पूजा, प्रियंका, काजल, अंजना, मुन्नी, पूनम, कुसुमलता, यशपाल ढिल्लोर, विक्की शर्मा, अमित सैनी, निसार खान, सादक कुरैशी, धर्मेंद्र कश्यप, सुबोध शास्त्री, अंकित शर्मा, लाल सिंह, सुभाष, भारत लाल शर्मा, गुड्डू शर्मा आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।