Banga Electronics

Kidszee

हापुड : फोटोग्राफर एसोसिएशन ने मारपीट के विरोध में निकाली रैली



Report By- Sunil kumar
हापुड। नगर पालिका परिषद स्थित धरना स्थल पर फोटोग्राफर एसोसिएशन के द्वारा फोटोग्राफर के साथ की गई मारपीट के विरोध में धरना प्रदर्शन कर एसपी कार्यालय तक रैली निकाल कर एसपी दीपक भूकर को एक शिकायती पत्र दिया गया है। जिसमे फोटोग्राफर एसोसिएशन ने बताया कि नवीन मंडी सोटावाली हापुड निवासी विकास कुमार जो फोटोग्राफर का काम करता है।
बीती 30 जनवरी को किठौर रोड आनंद रीजेंसी में शादी शूट करने गया था एसोसिएशन ने बताया कि शादी में वीडियोग्राफी करते समय लड़के वालों ने उसके साथ बदसलूकी कर दी।
जिसके बाद उसकी गलती ना होते हुए भी उसने अपनी गलती मानी और अपनी वीडियोग्राफी का काम जारी रखा, सारा काम शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया, एसोसिएशन ने बताया कि सुबह के समय जब लड़की विदा हो रही थी तब लड़के वालों ने रात का गुस्सा निकालते हुए विकास की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी है। फोटोग्राफर एसोसिएशन ने हापुड़ थाना देहात में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। एसपी दीपक भूकर द्वारा जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।