Banga Electronics

Kidszee

हापुड : जिले के एटीएम की सुरक्षा राम भरोसे, सुरक्षा के कोई खास इंतजाम नहीं।


नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्री गंज व दिल्ली रोड स्थित एटीएम पर नही है कोई भी गार्ड तैनात


रिपोर्ट- नवीन गौतम
छाया- शिवकुमार रावत/ कपिन्द्र सिंह
हापुड। जिले में एटीएम बूथों की सुरक्षा राम भरोसे चल रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर एटीएम बूथों पर सिक्योरिटी गार्डों की तैनाती नहीं है। आंकड़े बताते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में एटीएम बूथ लुटेरों के साफ्ट टारगेट बन गए हैं।
 
(फोटो) हापुड : मोदीनगर रोड स्थित केशव नगर चौकी के पास ATM पर नही मिला कोई सुरक्षाकर्मी तैनात।

जनपद में बैंक और एटीएम मशीन की सुरक्षा को लेकर पुलिस और बैंक अधिकारी गंभीर नहीं हैं। जनपद में राष्ट्रीयकृत, ग्रामीण और प्राइवेट बैंकों की 146 शाखाएं हैं। इसके अलावा लगभग 122 एटीएम हैं।
(फोटो) हापुड : फ्री गंज रोड स्थित कचहरी के पास ATM पर नही मिला कोई सुरक्षाकर्मी तैनात।

बैंक व एटीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी बैंक अधिकारियों की होती है। लेकिन, पुलिस से लेकर बैंक अधिकारियों की उदासीनता के चलते पिछले कई वर्षों में लगातार जनपद में एटीएम व बैंक में चोरी की वारदाते होती रही है।
(फोटो) हापुड : दिल्ली रोड स्थित शंभूपुरा मन्दिर के पास ATM पर नही मिला कोई सुरक्षाकर्मी तैनात।

कई ऐसी वारदातें हैं जिनमें पुलिस पर्दाफाश करने में कामयाब नहीं हो सकी है।
 एटीएम मशीन को खोलने का पासवर्ड एजेंसी से रोजाना एटीएम पर आने वाले कर्मचारी और बैंक के मुख्य प्रबंधक के पास होता हैं। (फोटो) हापुड : तहसील चौराहा स्थित मूर्ति के पास ATM पर नही मिला कोई सुरक्षाकर्मी तैनात।

इसी कारण एटीएम मशीन पर नामात्र को सुरक्षा गार्ड रखे जाते हैं। जनपद में करीब 122 एटीएम मशीन हैं। जिन पर लगभग 60  एटीएम मशीनों पर ही सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए हुए हैं। लेकिन, इन पर सुरक्षा के कोई खास इंतजाम नहीं हैं।
(फोटो) हापुड : फ्री गंज रोड स्थित रघुवीर गंज के सामने ATM पर नही मिला कोई सुरक्षाकर्मी तैनात।

इनमें से कुछ बूथों पर ही सुरक्षा गार्ड तैनात मिलते हैं, जबकि एटीएम पर सुरक्षा के लिए एक गार्ड होना जरूरी होता है। यहां मौजूद गार्ड अगर हथियार बंद हों तो एटीएम व उससे रुपये निकालने वाले ग्राहकों की सुरक्षा की जा सकती है। यही कारण बदमाशों की नजर हर समय एटीएम बूथों पर टिकी होती है और मौका मिलते ही घटना को अंजाम देकर बड़े आराम से निकल जाते हैं। 

हापुड एसपी दीपक भूकर ने कहा कि
 सभी एटीएम बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के लिए समय-समय पर बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की जाती है। उन्हें हिदायत दी जाती है कि सभी बैंकों पर गार्ड नियुक्त होने चाहिए और सभी बैंको के सीसीटीवी कैमरे सही होने चाहिए। पुलिस द्वारा एटीएम बूथों का जायजा भी लिया जाता है।

पिछले वर्षो में जिले में घटित हुई एटीएम चोरी की मुख्य वारदात

- 16 नवंबर 2017 को गढ़मुक्तेश्वर में मेरठ रोड स्थित पीएनबी एटीएम को दो बदमाशों ने लोहे की रॉड से उखाड़ने का प्रयास किया था।

- 08 मार्च 2018 को हापुड के थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित एसबीआई एटीएम मशीन को तोड़कर कैश निकालने का प्रयास व आठ बैट्री चोरी हुई थी।

- 14 अप्रैल 2018 की रात को निजामपुर के पास हाईवे पर इंडियन बैंक का एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास।

- 29 दिसंबर 2018 को पिलखुवा में बैंक ऑफ बड़ौदा की एटीएम मशीन को काटकर लगभग 20 लाख की चोरी हुई।

- 01 फरवरी 2019 को पिलखुवा में ऐक्सिस बैंक की एटीएम मशीन चोर उखाड़कर ले गए। 

- 31 मार्च 2019 को बाबूगढ़ में एनएच-9 पर बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में चोरी करने का प्रयास।

- 06 जुलाई 2019 को गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव ग्राम दौताई में एटीएम मशीन में चोरी करने का प्रयास।

- 01 दिसंबर 2019 को थाना हापुड़ देहात के धनौरा गांव में विजया बैंक व सिटी कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड पर एक्सिस बैंक की एटीएम मशीनों को बदमाशों ने तहस-नहस कर दिया था।