Report by - Naveen gautam
Hapur : हापुड- पिलखुवा विकास प्राधिकरण सचिव ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए आवाह्न किया है कि पिछले वर्षों में विश्व व्यापी कोविड-19 के दुष्प्रभाव के बावजूद हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा हापुड़ शहर के निवासियों के लिये लगातार सुविधाएं विकसित करते हुये प्राधिकरण से विकसित कालोनियों आनन्द विहार, प्रीत विहार, टैक्सटाईल सेन्टर, ट्रान्सपोर्टनगर के निवासियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण एवं इनके लिये सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिसमें प्रीत विहार योजना में नर्सरी एवं सिटी पार्क, आनन्द विहार में ग्रीन आर्केड का निर्माण किया जा रहा है साथ ही आनन्द विहार में निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना के चयनित पात्रों / आवंटियों को कब्जा दिया जा रहा है, वही हिण्डालपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना का निर्माण प्रगति पर है। प्राधिकरण द्वारा गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में अपनी अर्जित भूमि पर गंगाधाम नाम से एक नई आवासीय योजना लायी जा रही है।
शहर वासी एवं प्राधिकरण के अध्यासियों के लिये उपरोक्त विकास कार्यों को करते हुये भी प्राधिकरण में जहाँ जुलाई 2020 में कुल धनांक रू0 61.51 करोड रिजर्व रखा गया था. वही रू0 11. 58 करोड प्राधिकरण का लोन चुकाने के बाद भी फरवरी 2022 में रू0 100 करोड़ विकास एवं अन्य योजनाओं हेतु रिजर्व रखा गया है।



