फोटो : जाम में फंसा जनाजा लेकर जाते हुए लोग
Reoprt By - Lakshman singh
हापुड। दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में लगने वाले साप्ताहिक बाजार (पैठ) में उस समय लोगो ने विरोध शरू कर दिया जब एक तरफ से जनाजा व दूसरी तरफ से एबुलेंस भीड़ में फस गए। जिसकी वजह से रविवार को दिल्ली रोड पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गईं। जिस कारण लोगो मे आक्रोश पनप गया। जैसे तैसे कड़ी मशक्कत के बाद एबुलेंस व जनाजे जाम से निकल पाए। यातायात सुचारु कराने में पुलिस को करीब दो घंटे लग गए।
फोटो : दिल्ली रोड पर रविवार को लगने वाली पैठ
आपको बता दें कि प्रत्येक रविवार को रामलीला मैदान आबादी क्षेत्र मे साप्ताहिक बाजार लगता है। लोगो को परेशानी का सामना करने के कारण अब साप्ताहिक बाजार का विरोध होना शरू हो गया है।
कारण है कि रामलीला मैदान का मार्ग सिद्धार्थ नगर, लज्जापुरी, बैंक कॉलोनी के लोगो का मुख्य मार्ग है। वैसे यह मार्ग चमरी, हर्ष विहार होते हुए मोदीनगर रोड से मिलता है।
रविवार को मौहल्ला लज्जापुरी पुरी में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी मुख्य मार्ग होने के कारण लोग अर्थी को श्मशान घाट लेकर पैठ से हो कर जा रहे थे, पीछे से एम्बुलेंस किसी मरीज को लेकर जा रही थी। तभी पैठ में अत्यधिक भीड़ होने के कारण भयंकर जाम लग गया। जिससे स्थानीय लोगो ने रविवार साप्ताहिक बाजार (पैठ) का विरोध करते हुए हंगामा शरू कर दिया, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि रामलीला मैदान में लगने वाले रविवार साप्ताहिक बाजार (पैठ) को आबादी क्षेत्र से दूर नगर में कही और लगाया जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार से होने वाली समस्या पैदा न होने पाए।
स्थानीय लोगो का यह भी कहना है कि रविवार अवकाश होने के कारण उनके रिस्तेदारो का आना-जाना व अन्य प्रोग्राम रविवार को ज्यादा रखे जाते है। परन्तु लज्जापुरी के मुख्य मार्ग पर रविवार साप्ताहिक पैठ लगने के कारण कार व अन्य वाहन जाम में फंसे जाते हैं जो कि बड़ी समस्या बनी हुई है।



