Banga Electronics

Kidszee

हापुड : भारतीय जनता पार्टी को मुस्लिम समाज ने दिया वोट

Report By - Lakshman singh

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुस्लिम समाज ने किया जिलाध्यक्ष का स्वागत

हापुड। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष मौ0 दानिश कुरेशी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश राणा व जिला महामंत्री गण श्यामेन्द्र त्यागी, मोहन सिंह, यशपाल सिंह, पुनीत गोयल आदि का फूल माला व बुके आदि देकर स्वागत किया। इस मौके पर दानिश कुरेशी ने कहा कि प्रदेश में एक बार  फिर पुनः योगी आदित्यनाथ महाराज जी के नेतृत्व में प्रचंड जीत जो हासिल हुई है जिसमें मुस्लिम समाज ने भी मोदी व योगी की कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी को वोट देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जनपद की तीनों विधानसभाओं में ऐतिहासिक जीत दिलाने में जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी, जिला अध्यक्ष उमेश राणा का विशेष योगदान रहा जिसके लिए आज मुस्लिम समाज ने जिला अध्यक्ष उमेश राणा व जिला महामंत्री श्यामेन्द्र त्यागी, यशपाल सिह, मोहन सिंह, पुनीत गोयल आदि को मिठाई खिलाकर व फूल माला बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर हाजी इंतखाब अली, मनव्वर ताहिर, कारी शहजाद, डॉ0 अब्दुल सलाम, डॉ0 दिलशाद अली, मौ0 इरफान, कासिम पठान, शाहजमान, राशिद अली, गौरव, प्रदीप आदि मौजूद रहे।