Banga Electronics

Kidszee

हापुड। जोगिंदर सिंह के निधन से समाज को भारी क्षति हुई : दयाल


रिपोर्ट- रवि कुमार
हापुड़।  वरिष्ठ समाजसेवी एवं लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जोगेंद्र सिंह का असामयिक निधन पर 2 अप्रैल संघर्ष समिति ने जोगेंद्र सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की, इस दौरान 2 अप्रैल संघर्ष समिति के अध्यक्ष विकास दयाल ने कहा कि समाज के लिए किए गए कार्य तथा समाज की लड़ाई में हमेशा योगदान देने पर चाहे वह 2 अप्रैल एससी एसटी एक्ट वाला आंदोलन हो या किसी गरीब की सहायता हमेशा जोगिंदर सिंह जी सबसे आगे रहते थे। उनके निधन से समाज को भारी क्षति हुई है। प्रकृति उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। समिति के कोषाध्यक्ष लोकेश अकेले ने कहा हमेशा जोगिंदर सिंह गरीबों के हक की आवाज उठाते रहे हैं उनका जाना हापुड़ के लोगों के लिए अपूर्ण क्षति है श्रद्धांजलि देने वालों में 2 अप्रैल संघर्ष समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद थे कैलाश हल्द्वानी ललित सिंह जगत सिंह पंकज कुमार अनुराग सत्येंद्र सिंह टीपी सिंह देशराज गौतम अभिषेक कुमार संघ सील बौद्ध आदि साथियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।