Banga Electronics

Kidszee

Hapur : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मिठाई, नमकीन, चमचम, दूध, रसगुल्ला आदि का नमूना संग्रहित किया गया।


रिपोर्ट- लक्ष्मण सिंह
हापुड। होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से आयुक्त महोदया खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में कार्य करते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हापुड़ की टीम ने उपजिलाधिकारी सदर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए त्रिलोकी स्वीट्स रेलवे रोड हापुड़ के प्रतिष्ठान से रसमलाई एवं राजभोग के नमूने संग्रहित किए टीम द्वारा गांव बड़ौदा सयानी के हसमत अली से मावा का नमूना , कयूम से दूध का नमूना ,रियासत बझेड़ा कला की गाड़ी से दूध का नमूना संग्रहित किया।
इसके अतिरिक्त यादव मिष्ठान भंडार गढ़मुक्तेश्वर से चमचम एवं मावा का नमूना ,कुचेसर चोपला पर उमेश की नमकीन फैक्ट्री से नमकीन का नमूना, सिंभावली में वसीम मिष्ठान भंडार से पिंक रसगुल्ला ,पिलखुआ में तवारिफ के वृंदावन मिष्ठान भंडार से चमचम का नमूना भी संग्रहित किया गया उपरोक्त सभी 11 नमूनों को जांच हेतु राजकीय लैब  भेजा जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।