हापुड। सिटी कोतवाली क्षेत्र के रेलव रोड स्थित राम गंज निवासी सोनम त्यागी पत्नी रविन्द्र त्यागी ने थाने में दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि श्रीनगर निवासी एक व्यक्ति अपने दो अज्ञात साथियों के साथ आज उसके घर पर शराब पीकर पहुचा व उसके पति रविन्द्र त्यागी को पूछने लगा।
सोनम त्यागी के आरोप लगाते हुए बताया कि पति के घर पर न होने पर उसको अकेला पाकर उक्त तीनों आरोपितों ने उनके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ शरू कर दी, पीड़िता के शोर मचाने पर तीनों आरोपित शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जिसके बाद मामले की जानकारी 112 नम्बर पर पुलिस को दी गई। सूत्रों की माने तो उक्त आरोपितों पर थाना हापुड कोतवाली व देहात थाने सहित अन्य जगहों पर कई मामले दर्ज है। सिटी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है मामले की जांच की जा रही हैं जिसके बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।


