Banga Electronics

Kidszee

हापुड : दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने किया बैटरी इन्वर्टर पर हाथ साफ


रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड। चोरी का यह मामला हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड का है जहां रोडवेज बस अड्डे के सामने स्कूल के बाहर चोरों ने सोल्ड बैटरी नामक दुकान का मंगलवार की रात को किसी समय  नीचे से शटर तोड़कर हज़ारों रुपये के बैटरी व इनवर्टर चुराकर ले उड़े, जिसकी जानकारी बुधवार की सुबह आसपास के दुकानदारों ने फोन कर दुकान मालिक कादिर अली पुत्र सलीम निवासी ग्राम टयाला को दी, जिसके बाद दुकानदार ने पहुंचने पर दुकान में चोरी की सूचना थाना कोतवाली क्षेत्र साइलो चौकी पुलिस को दी, चोरी की घटना की जानकारी होने पर आस-पास के लोगों की काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है, नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।